मेरठ के शास्त्रीनगर में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नौचंदी थाने में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।