मांझी: दुर्गापुर गांव के पास बाइक ऑटो की टक्कर में युवक की मौत , आक्रोशित ग्रामीणों किया सड़क जाम
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026 मांझी छपरा मुख्य पथ पर दुर्गापुर गांव के समीप बाइक और ऑटो की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल युवक को इलाज के लिए छपरा ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।मृतक की पहचान कौड़ी दारू निवासी राम प्रसाद साह का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा।