विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी चरण में किए जाने वाले कार्यों को लेकर बुधवार को लगभग 2 बजे मंझनपुर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मंझनपुर एस.पी. वर्मा ने की। इस दौरान मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त समस्त ईआरओ (निर्वाचन अधिकारी) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।