बिल्सी: बिल्सी तहसील में अपनी मांगों को लेकर महिला का धरना प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा
Bilsi, Budaun | Apr 15, 2026 भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के कार्यकर्ताओं का आज दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार सुबह 10:00 बजे पीड़ित महिला सोमवती ने बताया कि वह घूर की जगह पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से धरना प्रदर्शन कर रही है। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।