चान्हो प्रखण्ड के टाँगर स्थित मदरसा जामिया अरबिया मदी नतुल उलूम में रविवार शाम 5 बजे में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में क़ुरआन को पूरा याद करने वाले छात्र महफूज़ आलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाफिज तज्जमुल एवं मदरसा के शिक्षकों ने हाफ़िज़ बने छात्र को पगड़ी पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने छात्र की लगन...