कवर्धा: पंडरिया में सतनामी समाज का उग्र आंदोलन, युवक की मौत मामले में CBI जांच की मांग, चक्का जाम एवं थाना का किया घेराव
सतनामी समाज के ऊपर लगातार हो रहे शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के विरोध में आज पंडरिया सतनामी समाज द्वारा पंडरिया नगर बंद, चक्का जाम तथा पंडरिया थाना का शुक्रवार कि दोपहर 03 बजे घेराव कर जोरदार आंदोलन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।आंदोलन का प्रमुख कारण कुणाल पुरकर हत्या कांड में अब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई न होना है।