कोल: मथुरा रोड़ पर भात न्यौत कर लौट रहे मां-बेटे की कार की टक्कर से हुई मौत, युवक की शादी 28 दिन बाद थी
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 मथुरा रोड पर भात न्यौत कर लौट रहे मां-बेटे की कार की टक्कर से मौत हो गई। 50 वर्षीय भगवती पत्नी जौहरी सिंह के बेटे गुलशन की 26 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी से पहले भागवती अपने बेटे गुलशन के साथ मायके में भात न्यौतने के लिए गई थी। वह शनिवार की शाम वह मायके मथुरा से वापस गांव की ओर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।