चित्तौड़गढ़: नगरी मोड पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, उदयपुर ले जाते दम तोड़ा
नगरी मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया जिसकी उदयपुर ले जाते समय मौत हो गई। सहायक पुलिस उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि खूंटिया गांव निवासी 65 वर्षीय मोडी राम पुत्र हीरालाल शर्मा शादी समारोह में शामिल होने राम चौक जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात करने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उदयपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।