चित्तौड़गढ़: तुम्बडिया- सज्जनपुरा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला चिकित्सालय ले जाते समय हुई मौत
चंदेरिया थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुम्बडिया निवासी 35 वर्षीय शंकर लाल पुत्र जगन्नाथ भील के रूप में की गई है। ASI प्रेम गिरी गोस्वामी ने बताया कि शंकर लाल खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। इस दौरान पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।