जबलपुर: ग्रीन सिटी में 2.70 करोड़ की लागत से बनेगी ग्रीन रोड, विधायक ने किया भूमिपूजन
जबलपुर: उत्तर मध्य विधानसभा के ग्रीन सिटी दीनदयाल वार्ड में 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ग्रीन रोड का भूमिपूजन किया गया। विधायक अभिलाष पांडे ने महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बीज और स्थानीय पार्षद के साथ विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।