नगर पंचायत पनियरा में शनिवार को 4 बजे एसीएमओ विरेन आर्या ने छापा डाला। उन्होंने बड़वार रोड़ पर स्थित एक पैथालॉजी को सील किया और ब्लाक के बगल में स्थित दूसरी पैथालॉजी का ताला बंद कर चाबी लेकर चले गये।इस छापेमारी से हड़कंप मच गया और अन्य पैथालॉजी की दुकानें बंद कर फरार हो गये।