मसूदा: हियालिया पुलिया के पास NH-48 पर दो कारों की टक्कर, हादसे में दो लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Masuda, Ajmer | Jun 21, 2026 नेशनल हाईवे 48 पर हियालिया पुलिया के पास आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में कार सवार दो लोग चोटिल हो गए,जिन्हें हाईवे एम्बुलेंस की मदद से बिजयनगर राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।जहा से एक को जिला अस्पताल भेज दिया।हादसा शनिवार-रविवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे का बताया जा रहा है।गोवंश को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।