खड़गपुर: रैनियां गांव के समीप हाईटेंशन विद्युत की चपेट में आने से मवेशी की मौत, विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
केसौली पंचायत अंतर्गत रैनियां गांव के समीप हाई टेंशन विद्युत की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रैनियां गांव निवासी सुरेश यादव अपने मवेशी को धोबिया कुंड दुर्गा स्थान के समीप चारा चराने ले गए थे तभी ट्रांसफार्मर के समय हाई टेंशन विद्युत के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। वही मवेशी की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।