अरवल: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के अनुपालन को लेकर डीएम ने किया उन्मुखीकरण कार्यक्रम
Arwal, Arwal | Jun 3, 2026 जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति अरवल, श्रीमती अमृषा बैस की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर नगर निकायों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गीले, सूखे, सेनेटरी एवं विशेष घरेलू कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण तथा वैज्ञानिक निपटान की जानकारी दी गई।