Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बड़वानी: एसपी के निर्देशन में 'मिशन 3D' का असर, काजल माता ग्राम में दारू-दहेज-डीजे मुक्त विवाह

Barwani, Barwani | May 18, 2026

MORE NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।
वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये
 जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद
 जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है।  इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।  
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये
 जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 77 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 23 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 77 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम जामली निवासी श्री सोमारिया पिता वेरसिंग ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होने सचिव एवं सरपंच से इस संबंध में बात की तो वे बताते है कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पायेगा । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन को तहसीलदार सेंधवा को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जाति प्रमाण पत्र बनवाने बाबद जनसुनवाई में ग्राम महावीर नगर बड़वानी निवासी अलीम पिता जमालुउद्दीन मंसूरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन हुसैना का विवाह सेंधवा के रहने वाले परवेज के साथ हुआ तथा विवाह से एक पुत्री रीदा फातिमा का जन्म 21 जनवरी 2014 को हुआ । बालिका के जाति प्रमाण पत्र हेतु उन्होने आवेदन 19 सितम्बर 2023 को किया था । जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एसडीएम सेंधवा को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम सौन्दूल निवासी मनोज पिता शांतिलाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे आवास प्राप्त हुआ है। परन्तु आवास मिलने के बाद भी उन्हे योजना के तहत राशि प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत में जानकारी लेने पर संतुष्टिपूर्वक जवाब नही दिया जाता है।इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को बड़वानी जनपद पंचायत के सीईओ को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* 
-------
 *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* 
बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में  सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

 *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* 
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे।
#JansamparkMP 
#badwani

*बड़वानी में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा सत्र प्रारंभ* ------- *बाढ़ बचाव और सिंहस्थ कुंभ के लिए तैयार हो रहे 231 युवा* बड़वानी 23 जून 2026/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए), मुख्यालय म.प्र. होमगार्ड्स के आदेशों, कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन तथा संभागीय सेनानी इंदौर श्रीमती प्रीति बाला सिंह के मार्गदर्शन में सात दिवसीय श्युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणश् (तृतीय सत्र) का शुभारंभ किया गया। इस सत्र में जिले के 231 युवा आपदा मित्र कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति बाला सिंह द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु में जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग देने के साथ-साथ इन युवाओं को आगामी सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार होना है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से एक महिला आपदा मित्र को आपदा किट भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला धार से आए जिला सेनानी श्री आर.पी. मीणा ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की बारीकियों पर प्रकाश डाला, वहीं जिला सेनानी बड़वानी द्वारा वर्तमान समय में आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा, एएसआई प्रदीप, अनूप राठौर सहित होमगार्ड और एसडीईआरएफ (एसडीआरएफ) के कुशल ट्रेनर्स उपस्थित रहे। *प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिखाए बाढ़ से बचाव के गुर और उपकरणों के सटीक उपयोग* प्रशिक्षण के दूसरे दिवस युवाओं को विशेष रूप से बाढ़ से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। प्लाटून कमांडर श्री मुकेश मीणा एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ आपदा से संबंधित आधुनिक उपकरणों के संचालन, रख-रखाव और संकट के समय उनके सटीक व त्वरित उपयोग का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।आगामी दिनों में आपदा मित्रों को और अधिक कुशल बनाने के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के गुर सिखाएंगे। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

आलीराजपुर जिले के जोबट शहर में अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशकुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पारदी गैंग के तीन आरोपियों रमाकांत सोलंकी, काजुसिंह राठौड़ और रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए पूरे 19 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य साइन राठौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #MpPolice #CrimeNewsMP

आलीराजपुर जिले के जोबट शहर में अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशकुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पारदी गैंग के तीन आरोपियों रमाकांत सोलंकी, काजुसिंह राठौड़ और रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए पूरे 19 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य साइन राठौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #MpPolice #CrimeNewsMP

Barwani, Barwani | Jun 23, 2026

स्नेहा का ओमान एशियन हॉकी चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में चयन
 बड़वानी 22 जून 2026/ हॉकी इंडिया द्वारा ओमान मे 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5 एस के लिए  यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई । जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को पुनः भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया । स्नेहा द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया लीग एवं जापान में  मे किएगये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई । स्नेहा मिडफील्डर ( सेंटरहाफ )की भूमिका में खेलती है स्नेहा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम के साथ सम्मिलित होगी  । 
 हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है । स्नेहा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है । स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है । वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है,  स्नेहा की  उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

स्नेहा का ओमान एशियन हॉकी चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में चयन बड़वानी 22 जून 2026/ हॉकी इंडिया द्वारा ओमान मे 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5 एस के लिए यू-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई । जिसमे बड़वानी शहर की बेटी स्नेहा दावदे को पुनः भारतीय टीम में सम्मिलित किया गया । स्नेहा द्वारा रांची में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया लीग एवं जापान में मे किएगये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई । स्नेहा मिडफील्डर ( सेंटरहाफ )की भूमिका में खेलती है स्नेहा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम के साथ सम्मिलित होगी । हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा पूर्व मे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है । स्नेहा की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत जुनून और अनुशासन की जीत है । स्नेहा का सपना ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है । वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, स्नेहा की उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न
--------
संतुलित खाद के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं मार्कफेड केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
--------
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अधिकारियों को दिए गति बढ़ाने के निर्देश

बड़वानी 22 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन,जलगंगा संवर्धन अभियान,राजस्व,शिक्षा,स्वास्थ्य और रासायनिक खाद वितरण सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

1.बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे बेहतर कार्य की सराहना की, वहीं अन्य विभागों को अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें एल-3 स्तर पर लंबित हैं वे स्वयं सम्बंधित स्तर के अधिकारियों से निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित करें एवं शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अकारण लंबित न रहे।
2.राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा कर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी तहसीलदार को तहसीलदार कोर्ट में लंबित प्रकरणों एवं RCMS पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण आदि प्रकरणों की निराकरण दर को बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फार्मर आईडी की कम प्रगति पर सभी पटवारियों को तत्काल फील्ड पर सक्रिय करने और बचे हुए शेष कार्य को पूर्ण करते हुए गति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, खसरा लिंकिंग के वर्तमान कार्यपूर्णता पर असंतोष जताते हुए इसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।
3.बैठक में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि, मार्कफेड और सहकारिता विभाग द्वारा रासायनिक खाद वितरण की अनुभाग वार स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को ब्लॉकवार खाद वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत कर किसानों को संतुलित खाद उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मार्कफेड वितरण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था और डेटा ऑपरेटरों की तैनाती जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।
4.कलेक्टर श्रीमती सिंह ने 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समस्त जनपद सीईओ को निदेशित किया कि अभियान के तहत स्वीकृत सभी कार्यों में प्रगति लाई जाए और विशेष कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। 
5.शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी एसडीएम को निर्देशित किया की डीईओ एवं डीपीसी के साथ समन्वय कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर पहली कक्षा में नामांकन शत-प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए। बैठक में U-DISE 2026-27 डाटा एंट्री स्टेटस,APAAR सांख्यिकी, छात्रवृत्ति एवं पुस्तक वितरण इत्यादि कार्यों की समीक्षा की गयी। 
6.स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान होने वाली कम से कम 4 एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ट्रैकिंग और कवरेज शतप्रतिशत किया जाये। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार व प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीवियर एनीमिया प्रबंधन अंतर्गत एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की विशेष मॉनिटरिंग करने और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
7.सभी नगरीय निकायों को क्षेत्रीय क्षेत्र में आने वाली मुख्य नालों की सफाई और जलभराव से निपटने की अन्य आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉग बाइट की घटनाओं पर अवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न -------- संतुलित खाद के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं मार्कफेड केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश -------- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अधिकारियों को दिए गति बढ़ाने के निर्देश बड़वानी 22 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन,जलगंगा संवर्धन अभियान,राजस्व,शिक्षा,स्वास्थ्य और रासायनिक खाद वितरण सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। 1.बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे बेहतर कार्य की सराहना की, वहीं अन्य विभागों को अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें एल-3 स्तर पर लंबित हैं वे स्वयं सम्बंधित स्तर के अधिकारियों से निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित करें एवं शिकायतकर्ता से सीधे बात कर उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अकारण लंबित न रहे। 2.राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा कर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी तहसीलदार को तहसीलदार कोर्ट में लंबित प्रकरणों एवं RCMS पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण आदि प्रकरणों की निराकरण दर को बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फार्मर आईडी की कम प्रगति पर सभी पटवारियों को तत्काल फील्ड पर सक्रिय करने और बचे हुए शेष कार्य को पूर्ण करते हुए गति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, खसरा लिंकिंग के वर्तमान कार्यपूर्णता पर असंतोष जताते हुए इसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। 3.बैठक में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि, मार्कफेड और सहकारिता विभाग द्वारा रासायनिक खाद वितरण की अनुभाग वार स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को ब्लॉकवार खाद वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत कर किसानों को संतुलित खाद उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मार्कफेड वितरण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था और डेटा ऑपरेटरों की तैनाती जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। 4.कलेक्टर श्रीमती सिंह ने 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समस्त जनपद सीईओ को निदेशित किया कि अभियान के तहत स्वीकृत सभी कार्यों में प्रगति लाई जाए और विशेष कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। 5.शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी एसडीएम को निर्देशित किया की डीईओ एवं डीपीसी के साथ समन्वय कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर पहली कक्षा में नामांकन शत-प्रतिशत करवाने के निर्देश दिए। बैठक में U-DISE 2026-27 डाटा एंट्री स्टेटस,APAAR सांख्यिकी, छात्रवृत्ति एवं पुस्तक वितरण इत्यादि कार्यों की समीक्षा की गयी। 6.स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान होने वाली कम से कम 4 एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ट्रैकिंग और कवरेज शतप्रतिशत किया जाये। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार व प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीवियर एनीमिया प्रबंधन अंतर्गत एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की विशेष मॉनिटरिंग करने और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए हैं। 7.सभी नगरीय निकायों को क्षेत्रीय क्षेत्र में आने वाली मुख्य नालों की सफाई और जलभराव से निपटने की अन्य आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉग बाइट की घटनाओं पर अवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026