गिरिडीह: सदर प्रखंड के तेलोडीह ग्राम पंचायत के अलग-अलग बूथ क्षेत्रों में महिलाओं के साथ दो महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
सदर प्रखंड के तेलोडीह ग्राम पंचायत के अलग-अलग बूथ क्षेत्रों में महिलाओं के साथ शनिवार को 11 बजे दो महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य प्रीति भास्कर ने की। इस अवसर पर नमिता वर्मा भी उपस्थित रहीं। बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।