लोहरदगा: छत्तर बगीचा स्थित होप कार्यालय में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छ ईधन को लेकर जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
लोहरदगा: होप और असर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम 3:00 बजे छत्तर बगीचा स्थित होप कार्यालय में TOT ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रैनर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य एवं घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित था।