टेहरोली: गुरसराय में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम गुरसराय। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ौरी निवासी धर्म कोरी (50) पुत्र रामदयाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म कोरी बाइक से अपने घर से सब्जी लेने गुरसराय आ रहे थे। इसी दौरान मंडी गुरसराय के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।