मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर देर रात छापेमारी की गई। खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मुबारिकपुर के जंगल से मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर जब्त किया। यह कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ की गई।खनन अधिकारी अजीत सिंह को भावनपुर क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।