नोखा के मालाणी बास चौराहे पर 22 अक्टूबर 2014 को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृतक राकेश के परिजनों को 11 साल बाद भी न्याय नहीं मिल पाया। अतिरिक्त जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल महेंद्र की कोर्ट ने सोमवार को आरोपित सुरेश सिंह उर्फ सूर्या को संदेह का लाभ देते हुए सभी धाराओं में बरी कर दिया। कोर्ट ने माना कि अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि हादसे के वक्त मोटरसाइकि