अरवल: अरवल प्रखंड परिसर में महा परिवर्तन आंदोलन की बैठक में संगठन विस्तार और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
Arwal, Arwal | Jul 2, 2026 अरवल प्रखंड परिसर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में गुरुवार को महा परिवर्तन आंदोलन की जिला स्तरीय बैठक जिला संयोजक मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 4 जुलाई को आंदोलन के सूत्रधार पूर्व आईपीएस के अरवल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही नेशनल हाईवे-139, सिंचाई, रेलवे लाइन समेत जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।