धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर ने दी जानकारी, धार में कल 26 नवंबर को होगा युनिटी मार्च यात्रा का आगमन
Dhar, Dhar | Nov 25, 2025 सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही युनिटी मार्च यात्रा कल 26 नवंबर बुधवार को धार पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्रि ठाकुर ने बताया कि यात्रा दोपहर करीब 1 बजे धार पहुँचेगी।