धार: धार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुनीं लोगों की समस्याएँ
Dhar, Dhar | Nov 25, 2025 धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा आवेदकों की समस्याओं को सुना गया तथा शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।