विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर मिश्रा मेडिकल एवं हैल्थ केयर सेंटर गौरहरी बस स्टैंड पर आयोजित हुआ। जिसमें कुल 300 मरीजों की आंखों की जांच हुई। जिसमें 125 मरीजों को दूर दृष्टि एवं पास का चश्मा निःशुल्क वितरण किया एवं 50 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। इस कैंप के आयोजनकर्ता, राजू मिश्रा एवं डॉ योगेन्द्र मिश्रा रहे।