गोरखपुर जनपद की नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा की उपस्थिति में की। इसमें नगर पंचायत पीपीगंज के सौंदर्गीकरण और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।