उज्जैन शहर: साहेब खेड़ी तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
दोस्तों और अपने छोटे भाई के साथ नहाने गया युवक गुरुवार को साहिबखेड़ी तालाब में गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तैरना नहीं आने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची चिमनगंज पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक का नाम अमन पिता सुनील पांडे