पटना के एक हॉस्टल में रहकर NIIT की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी के खिलाफ पातेपुर के डभैच्छ चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। जन विकास शक्ति संगठन के सदस्य गौतम कुमार के नेतृत्व में लोगों ने मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब दरवेश्वर नाथ मंदिर परिसर से दुर्गा मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला।इस दौरान लोगों ने प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।