खजनी: ICU में लेटी दुल्हन के लिए महादेवा से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने भर दी मांग; LLB परीक्षा से लौटते समय हुई थी घायल
गोरखपुर में रिश्तों की मिसाल पेश करने वाली एक अनोखी शादी बुधवार रात चर्चा का विषय बन गई। बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली पूजा यादव सुबह LLB अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने भाई के साथ गई थीं। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन लौटते समय अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लग गई।