हरदोई: कुष्ठ निवारण दिवस के मौके पर डीएम ने की बैठक, कहा कुष्ठ रोगियों के साथ सामान्य व्यक्तियों की तरह व्यवहार करें
Hardoi, Hardoi | Jan 30, 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि कुष्ठ रोग से डरे नही। कुष्ठ रोगियों के साथ सामान्य व्यक्तियों की तरह व्यवहार करें। उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। शपथ के उपरांत शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी श्रद्धांजलि दी गई।