एस.एस. बालिका इंटर उच्च विद्यालय नाथनगर परिसर में गुरुवार को करीब दो बजे बिहार गृह रक्षा वाहिनी की महिला बुनियादी प्रशिक्षुओं का भव्य पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर और सहरसा जिले की कुल 131 महिला होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।