सिहोरा थाना क्षेत्र के एन एच 30 धनगवां रोड पर शनिवार सुबह 9:00 एक युवक किसी गांव से अपनी बाइक में छपरा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटे पहुंची। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।