उचकागांव: मीरगंज-थावे एनएच 531 पर एक लाख रुपये का चालान काटा गया
मीरगंज-थावे एनएच 531 पर शुक्रवार की सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थावे थाना के सामने परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।वाहन जाँच से चालकों में हड़कम मच गया। वाहन जाँच के दौरान सीट बेल्ट, प्रदुषण व हेलमेट आदि की जाँच की गई।जाँच के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने वाले वाहन चालकों से एक लाख रूपये का चालान काटा गया।