उचकागांव: उचकागाँव के वृन्दावन मौजे में मृतका के शव पहुँचने पर परिजनों में मचा कोहराम
उचकागांव थाना के वृन्दावन मौजे गांव के स्व अमरजीत राम कि 18 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का शव डायट थावे के महिला छात्रावास में एक पंखे से लटका हुआ मिला। शव मिलते ही डायट परिसर में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौप दिया। मृत युवती उचकागांव के वृन्दावन मौजे गांव की है।