चूरू: कोतवाली थाने में दीपावली पर्व को लेकर हुई सीएलजी की मीटिंग, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी
Churu, Churu | Oct 24, 2024 चूरू में दीपावली सहित त्योहारी सीजन को लेकर बुधवार शाम करीब 7 बजे कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों की एक बैठक हुई। मीटिंग में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द्र को कायम रखते हुए त्यौहार मनाए जाने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। मीटिंग में एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया और कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।