बरवाडीह: चमरडीहा में चोरी की वारदात, अवधेश अग्रवाल के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार अवधेश अग्रवाल के घर में चोरों ने मौका पाकर प्रवेश किया और सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।