हाथरस: शॉर्ट सर्किट से हींग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत से पाया आग पर काबू
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे नबीपुर को जाने वाले रास्ते पर श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग को देख आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हींग फैक्ट्री में लगी आग से 10 लाख रुपए से अधिक का माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई।