झांसी: आम आदमी पार्टी की बैठक खाती बाबा में संपन्न, सरकारी विभागों की अनियमितताओं के विरोध की बनी रणनीति
Jhansi, Jhansi | Dec 30, 2024 आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को खातीबाबा स्थित जिलाध्यक्ष अरशद खान के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने बताया कि नगर निगम में हुए 300 करोड़ के घोटाले एवं किसानों की फसल की खरीद न होने के संबंध में विरोध प्रदर्शन करने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित विपक्षी दलों के नेताओं पर मुकदमें दर्ज किये है