झांसी: ओटीएस के नाम पर छलावा, विद्युत विभाग की व्यवस्थाएं हुई विकलांग, एक दिव्यांग व्यक्ति डेढ़ साल से काट रहा विभाग के चक्कर
Jhansi, Jhansi | Dec 30, 2024 झांसी एक विकलांग व्यक्ति जो अपने दोनों पैरों से विकलांग है पिछले लगभग डेढ़ वर्षो से विद्युत विभाग के चक्कर काट रहा है। झांसी के अंबाबाय क्षेत्र का रहने वाला मन्नू लाल दोनों पैरों से विकलांग है, मन्नु लाल अपने विद्युत बिल को सही कराने के लिए पिछले डेढ़ वर्षो से विद्युत विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसके बिल में संशोधन नहीं हुआ है।