अरवल: क्राइम मीटिंग जा रहे ASI को ट्रक ने रौंदा, हालत गंभीर
Arwal, Arwal | Apr 9, 2026 तेलपा थाना के ASI मोनू कुमार क्राइम मीटिंग के लिए मोटरसाइकिल से मुख्यालय आ रहे थे। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बीघा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक फरार। स्थानीयों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से पटना PMCH रेफर। पुलिस जांच में जुटी, चिंता का माहौल।