भोरे: बरहरा गांव में जमीन कब्जा के विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में अंजली देवी ने भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि उनके भाई सुजीत कुमार बैठा की जमीन पर उनके भाई विकास बैठ गाय का चारा खिला रहे थे। इस दौरान गांव के वशिष्ठ सिंह,मीना देवी मोहित सिंह पप्पू सिंह एवं प्रतिभा देवी वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।