सारठ के JMM विधायक चुन्ना सिंह ने शनिवार शाम 4:30 बजे पत्रकारों के सवाल पर, राज्य में BJP के साथ सरकार बनाने की अटकलों को, BJP का ही शगूफा करार दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसी बात ना पहले थी, ना आज है और ना आगे रहेगी। वही जोर देकर कहा कि राज्य में JMM अपने दम पर इतना मजबूत है कि BJP को झुकायेगी, ना कि अपने झुकेगी। मौके पर कई JMM कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे