लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, 44 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 160वें सप्ताह में रविवार को प्रातः 7:30 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से किया।