लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय परिसर में रविवार दोपहर 1:30 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनीऱ उरांव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।