पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा- प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया
पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री तो बेकार की बात करते हैं। पीएम पिछले 10 साल का पहले हिसाब दें। पूछा कि उन्होंने देश की कौन सी चिंता की है। देश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।