अररिया: जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन
Araria, Araria | Feb 18, 2026 बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को जिला नियोजनालय, अररिया के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला संयुक्त श्रम भवन, अररिया के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ।