चरखारी: चरखारी के रिवई गांव में आग से 5 घरों की गृहस्थी खाक, लाखों का नुकसान, तहसीलदार ने मदद का आश्वासन दिया
चरखारी के ग्राम रिवई में बीती रात आग लगने से कई घरों की लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर व मोहल्ले वालों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लेखपाल मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट प्रेषित कर दी।