दालमंडी में लगे पोस्टर—‘दुकान के बदले दुकान’ की मांग, दुकानदारों ने जताया दर्द वाराणसी। वाराणसी के दालमंडी इलाके में दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर दुकानों पर पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में सरकार से “दुकान के बदले दुकान” देने की मांग की गई है। दुकानदारों का कहना है कि चल रही कार्रवाई से उनका रोजगार और परिवार का भविष्य संकट में आ गया है।