जैतपुरा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹15,240 बरामद
Sadar, Varanasi | Jan 26, 2026 जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जुए में प्रयुक्त 15,240/- रुपये बरामद किया है। अभियुक्तों को जलालीपुरा अमरुद के मैदान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना जैतपुरा पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।