जसवंतनगर: भाजपा ने इटावा जिला कार्यसमिति की घोषणा की, राजकमल यादव को दूसरी बार जिला मंत्री नियुक्त किया गया
राजकमल यादव को दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें पुनः इस पद पर नियुक्त किया गया है। राजकमल यादव लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। संगठन के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहीं है.