चेनारी: नगर पंचायत चेनारी की सड़क कीचड़ में तब्दील, अधिकारी-जनप्रतिनिधि मौन, जनता रोज फिसलकर गिरने को मजबूर
नगर पंचायत चेनारी का हाल बेहाल, कीचड़ में तब्दील सड़क बनी मुसीबत अधिकारी-जनप्रतिनिधि मौन, जनता रोज फिसलकर गिरने को मजबूर नगर पंचायत चेनारी में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बाजार की डॉक्टर अकरम अली जाने वाली सड़क बारिश के बाद कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तो दूर, बाइक-टेंपो का निकलना भी मुश्किल हो गया है।